दोस्तो सम्पूर्ण क्रिकेट जगत इस समय 7 फरवरी से शुरु होने वाले टी-20 वर्ल्डकप शुरु होने का इंतजार कर रहा है, जिसमें दुनिया भर की टीमें हिस्सा लेगी है, वर्ल्डकप शुरु होने से पहले एक जबरदस्त चीज देखने को मिल रही हैं, वो हैं नेपाल के मैचों के टिकटों की ज़बरदस्त डिमांड देखी गई है, जो ग्लोबल लेवल पर नेपाली क्रिकेट की बढ़ती लोकप्रियता को दिखाता है। नेपाल के सभी ग्रुप-स्टेज मैच मुंबई के मशहूर वानखेड़े स्टेडियम में खेले जाएंगे, भारत के टिकटों की बिक्री सबसे ज़्यादा हुई, और नेपाल दूसरे नंबर पर रहा - यह एक एसोसिएट देश के लिए एक शानदार उपलब्धि है।

नेपाल के मैचों के टिकटों की डिमांड बहुत ज़्यादा रही है। बड़ी संख्या में नेपाली क्रिकेट फैंस अपनी टीम को सपोर्ट करने के लिए मुंबई आएंगे, जिससे वानखेड़े स्टेडियम नेपाली समर्थकों से भर जाएगा।
नेपाल का T20 वर्ल्ड कप 2026 शेड्यूल:
8 फरवरी: नेपाल बनाम इंग्लैंड
12 फरवरी: नेपाल बनाम इटली
17 फरवरी: नेपाल बनाम वेस्टइंडीज
19 फरवरी: नेपाल बनाम स्कॉटलैंड
8 फरवरी को इंग्लैंड के खिलाफ मैच नेपाल के वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत होगी।

यह टूर्नामेंट ICC T20 वर्ल्ड कप में नेपाल की तीसरी एंट्री होगी, जो इंटरनेशनल लेवल पर नेशनल टीम की लगातार तरक्की और बढ़ते आत्मविश्वास को दिखाता है।






