Aadhaar Card- एक आधार कार्ड में कितनी बार बदला सकते हैं एड्रेस, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो भारतीयों के लिए विभिन्न प्रकार के दस्तावेज महत्वपूर्ण होते हैं, जिनमें बात करें आधार कार्ड की तो यह एक ज़रूरी पहचान के डॉक्यूमेंट्स में से एक है, जिसका इस्तेमाल सरकारी सर्विस से लेकर बैंकिंग तक हर चीज़ के लिए किया जाता है। बहुत से लोग मानते हैं कि वे अपने आधार कार्ड में कभी भी और जितनी बार चाहें बदलाव कर सकते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आधार कार्ड में कितनी बार एड्रेस बदल सकते हैं- 

आधार अपडेट के बारे में खास बातें यहां दी गई हैं:

अलग-अलग तरह के अपडेट: नाम, जन्म की तारीख, पता और फ़ोटो सभी अलग-अलग कैटेगरी में आते हैं, और हर एक के अपने नियम हैं।

जन्म की तारीख: UIDAI आपकी जन्म की तारीख में सिर्फ़ एक बार बदलाव करने की इजाज़त देता है।

पता: जन्म की तारीख के उलट, आपका पता कई बार अपडेट किया जा सकता है।

फ़ीस: जन्म की तारीख और पते में बदलाव दोनों को डेमोग्राफ़िक अपडेट माना जाता है और इसके लिए Rs. 75 की फ़ीस लगती है।

अपडेट करने के तरीके: पते में बदलाव ऑनलाइन या ऑफ़लाइन किए जा सकते हैं, जिससे यूज़र्स के लिए यह ज़्यादा आसान हो जाता है।

अपनी आधार जानकारी को अप-टू-डेट रखने से सर्विसेज़ आसानी से मिलती हैं और भविष्य में कोई दिक्कत नहीं आती।