Whatsapp Tips- व्हाट्सएप पर नहीं दिखेंगे दोस्तो को ऑनलाइन, सेंटिंग्स में करें ये बदलाव

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन गया हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप कई फीचर्स पेश करता हैं, ऐसा ही एक फीचर है जो आपको ऑनलाइन नहीं दिखाता है, सेटिंग्स में बस एक छोटा सा बदलाव करके, आप ऐप का इस्तेमाल दूसरों को पता चले बिना कर सकते हैं कि आप कब एक्टिव हैं, आइए जानते हैं इसके बारे में- 

सेटिंग्स खोलें

WhatsApp खोलें और ऊपर-दाएँ कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें।

सेटिंग्स में जाएँ और फिर प्राइवेसी पर टैप करें।

"लास्ट सीन एंड ऑनलाइन" चुनें

प्राइवेसी सेक्शन में, "लास्ट सीन एंड ऑनलाइन" पर टैप करें।

"कौन आपको ऑनलाइन देख सकता है" एडजस्ट करें

आपको चार विकल्प दिखाई देंगे:

सभी

मेरे संपर्क

मेरे संपर्कों को छोड़कर...

 

कोई नहीं

अपना ऑनलाइन स्टेटस पूरी तरह से छिपाने के लिए, "कोई नहीं" चुनें।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [Tv9hindi]