WhatsApp Tips- व्हाट्सएप पर आ गया हैं इंस्टाग्राम और फेसबुक वाला फीचर , ऐसे करें इसका इस्तेमाल

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जो हमारे बहुत से काम आसान बनाते हैं, ऐसे में बात करें व्हाट्सएप की तो यह इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए कई फीचर्स पेश करते हैं, ऐसा ही फीचर है जो इंस्टाग्राम यूजर्स पहले से ही कर रहे हैं, अपने स्टेटस में म्यूज़िक जोड़ने की सुविधा! यह फ़ीचर आपके अपडेट्स को ज़्यादा दिलचस्प बनाता हैं, आइए जानते हैं इस फीचर का कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

WhatsApp खोलें

अपने फ़ोन पर WhatsApp ऐप लॉन्च करें।

स्क्रीन के दाईं ओर मौजूद “अपडेट्स” ऑप्शन पर टैप करें।

नया स्टेटस जोड़ें

“ऐड स्टेटस” पर टैप करें।

अपनी गैलरी से वह फ़ोटो या वीडियो चुनें जिसे आप गाने के साथ शेयर करना चाहते हैं।

अपना पसंदीदा गाना जोड़ें

स्टेटस एडिटिंग स्क्रीन पर, बाईं ओर म्यूज़िक आइकन पर टैप करें।

वह गाना सर्च करें जिसे आप जोड़ना चाहते हैं।

अपने गाने को कस्टमाइज़ करें

गाने का वह हिस्सा चुनें जिसे आप अपने स्टेटस में शामिल करना चाहते हैं।

हो जाने के बाद, “हो गया” पर टैप करें।

और बस! आपका WhatsApp स्टेटस अब आपके पसंदीदा म्यूज़िक के साथ ज़िंदा हो जाएगा, जिससे आपके अपडेट्स ज़्यादा मज़ेदार और दिलचस्प बनेंगे।