Whatsapp Tips- Whatsapp यूज करते समय भूलकर भी ना करें ये गलतियां, अकाउंट हो सकता हैं बैन
- byJitendra
- 25 Dec, 2025
दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप बन गया हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, आपने देखा होगी कि कई लोगो का व्हाट्सएप बैन हो जाता है, WhatsApp रेगुलर रूप से उन अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई करता है जो उसके नियमों का उल्लंघन करते हैं, और कंपनी इन उपायों पर मंथली रिपोर्ट भी शेयर करती है। आइए जानते हैं उन गलतियों के बारे में जिनकी वजह से व्हाट्सएप बैन हो जाता हैं-

1. नफरत फैलाना
कोई भी ऐसी एक्टिविटी करना जिससे समाज में नफरत फैले या हिंसा को बढ़ावा मिले, आपके अकाउंट को बैन करवा सकता है।
2. फेक न्यूज़ शेयर करना
फेक न्यूज़ या गलत जानकारी फॉरवर्ड करना रिस्की है। अगर कोई दूसरा यूज़र गलत जानकारी शेयर करने के लिए आपकी रिपोर्ट करता है, तो आपका अकाउंट सस्पेंड हो सकता है।
3. अश्लील कंटेंट शेयर करना
WhatsApp पर अश्लील या गलत कंटेंट शेयर न करें। गलती से शेयर किया गया कंटेंट भी अगर रिपोर्ट हो जाता है, तो बैन लग सकता है।

4. बिना इजाज़त लोगों को जोड़ना
किसी को उसकी मर्ज़ी के बिना ग्रुप में जोड़ने से आपके खिलाफ रिपोर्ट हो सकती है, जिससे आखिर में आपका अकाउंट बैन हो सकता है।
5. अजनबियों को मैसेज करना
जिन लोगों को आप नहीं जानते, उन्हें मैसेज करना स्पैम माना जा सकता है। तो इससे आपके अकाउंट के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है, जिसमें बैन भी शामिल है।






