Spam Calls – क्या आप स्पैम कॉल से परेशान हैं, तो Jio-Airtel-Vi यूजर्स फोन में कर लें ये वाली सेटिंग
- byJitendra
- 18 Dec, 2025
दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए है, लेकिन आजकल लोगों को स्पैम कॉल ने परेशान कर रखा है, खासकर जब वे आपके काम या पर्सनल टाइम में रुकावट डालते हैं। अच्छी बात यह है कि Jio, Airtel और Vi जैसे बड़े टेलीकॉम प्रोवाइडर्स आपको इन अनचाहे कॉल और मैसेज को ब्लॉक करने में मदद करने के लिए आसान फीचर्स देते हैं। आइए जानते हैं इन सेटिंग के बारे में

SMS के ज़रिए DND एक्टिवेट करें (सभी नेटवर्क के लिए)
आप 1909 पर SMS भेजकर सभी प्रमोशनल कॉल और SMS के लिए डू नॉट डिस्टर्ब (DND) इनेबल कर सकते हैं।
इससे सभी कैटेगरी में प्रमोशनल कम्युनिकेशन ब्लॉक हो जाएंगे।
मोबाइल ऐप्स के ज़रिए DND एक्टिवेट करने के स्टेप्स
Airtel यूज़र्स
Airtel Thanks ऐप खोलें
Menu में जाएं
Services पर टैप करें
DND Services चुनें और इसे एक्टिवेट करें

Jio यूज़र्स
MyJio ऐप खोलें
Menu में जाएं
Settings पर टैप करें
Service Settings चुनें
Do Not Disturb पर क्लिक करें और इसे इनेबल करें
Vi यूज़र्स
Vi ऐप खोलें
Menu में जाएं
Profile पर टैप करें
DND चुनें और सेटिंग्स एक्टिवेट करें






