Smartphone Tips- क्या आपके मोबाइल में दिख रहे हैं ये संकेत, तो हो गया हैं आपका हैक

आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जिनके बिना हम एक मिनट भी बिता नहीं सकते हैं, आज हम बैंकिंग और शॉपिंग से लेकर पर्सनल फ़ोटो और ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स स्टोर करने तक इस मोबाइल फोन से ही करते है, लेकिन स्कैमर भी ज़्यादा स्मार्ट और एक्टिव होते जा रहे हैं। वे अक्सर डेटा चुराने, एक्टिविटी पर नज़र रखने, या आपकी पर्सनल जानकारी का गलत इस्तेमाल करने के लिए फ़ोन हैक करने की कोशिश करते हैं। ऐसे में अगर आपके मोबाइल फोन में दिखे ये संकेत तो फोन हो गया हैं हैक, जानिए इन लक्षणों के बारे में- 

1. आपका मोबाइल डेटा असामान्य रूप से तेज़ी से खत्म हो रहा है

अगर आप एक्टिव रूप से ब्राउज़ नहीं कर रहे हैं, तब भी आपका डेटा तेज़ी से खत्म हो रहा है, तो यह बैकग्राउंड में मैलवेयर चलने का संकेत हो सकता है।अगर कुछ संदिग्ध लगता है, तो तुरंत कार्रवाई करें।

2. आपका फ़ोन धीमा हो गया है या बार-बार बंद हो जाता है

हैक किया गया डिवाइस अक्सर धीमा हो जाता है, फ्रीज़ हो जाता है, ज़्यादा गरम हो जाता है, या अपने आप बंद हो जाता है।

3. आपके फ़ोन पर अनजान ऐप दिखाई देते हैं

अगर आपको कोई ऐसा ऐप दिखता है जिसे आपने कभी इंस्टॉल नहीं किया है, तो उसे नज़रअंदाज़ न करें। यह हैकर्स द्वारा डाला गया स्पाइवेयर या मैलवेयर हो सकता है।

4. आपको अजीब मैसेज या लिंक मिलते हैं

स्कैमर दोस्त, रिश्तेदार, बैंक या कंपनियों का दिखावा करके मैसेज भेज सकते हैं, और आपसे किसी लिंक पर क्लिक करने या जानकारी शेयर करने के लिए कह सकते हैं।