Scam Alert- इन गलतियों की वजह से हो सकती हैं आपके साथ ठगी, जानिए इनके बारे में
- byJitendra
- 27 May, 2026
दोस्तो आज के आधुनिक युग में हमारे बहुत से काम चुटकियों में हो जाएं, लेकिन इन सबके बीच ऑनलाइन स्कैम भी बहुत ज्यादा हो रहे हैं, एक छोटी सी गलती भी आपको साइबर धोखाधड़ी का आसान शिकार बना सकती है। धोखेबाज़ लगातार लोगों को ऑनलाइन फंसाने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं, और एक पल की लापरवाही से आपको पैसों का नुकसान या डेटा चोरी का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते है इन गलतियों के बारे में-

"डिजिटल अरेस्ट" (Digital Arrest) की बात पर यकीन करने से आप धोखाधड़ी का शिकार बन सकते हैं। धोखेबाज़ अक्सर सरकारी अधिकारी होने का दिखावा करके और कानूनी कार्रवाई की धमकी देकर लोगों में डर पैदा करते हैं।
ईमेल, टेक्स्ट मैसेज या सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर मिले अनजान लिंक पर क्लिक करने से आपकी निजी और बैंकिंग जानकारी धोखेबाज़ों के हाथ लग सकती है।
KYC वेरिफ़िकेशन या किसी अन्य वजह से, बिना ठीक से जांच-पड़ताल किए अपना OTP शेयर करने से आपके खातों तक किसी अनजान व्यक्ति की पहुंच हो सकती है।

फ़र्ज़ी कॉल पर भरोसा करके और अनजान लोगों के साथ अपनी बैंकिंग जानकारी शेयर करने से आपको गंभीर आर्थिक धोखाधड़ी का सामना करना पड़ सकता है।
वेबसाइट या ऐप की असलियत की जांच किए बिना उन पर लॉग इन करने से भी आपकी निजी जानकारी और पैसे खतरे में पड़ सकते हैं। अपनी जानकारी डालने से पहले हमेशा यह जांच लें कि वह प्लेटफ़ॉर्म असली है या नकली।






