PM-JAY- देश के इन लोगो का नहीं बनता हैं आयुष्मान कार्ड, जानिए इसकी वजह

दोस्तो भारतीय सरकार देश के आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए कई प्रकार की सरकारी योजनाएं चलाती हैं जिनका उदेद्श्य इन लोगो कि मदद करना और जीवनशैली में सुधार करना हैं, ऐसी ही एक योजना हैं आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PM-JAY) भारत की सबसे बड़ी स्वास्थ्य योजनाओं में से एक है, जो पात्र लाभार्थियों को हर साल ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज देती है। लेकिन कुछ भारतीय लोगो का आयुष्मान कार्ड नहीं बनता हैं, आइए जानते इन लोगो के बारे में

1. सरकारी कर्मचारी

केंद्र या राज्य सरकार के विभागों में काम करने वाले लोग आम तौर पर इस योजना के लाभों के लिए पात्र नहीं होते हैं।

2. प्रोविडेंट फंड (PF) में योगदान देने वाले

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले लोग, जिनके प्रोविडेंट फंड (PF) का पैसा नियमित रूप से कटता है, वे आयुष्मान कार्ड के लिए पात्र नहीं हो सकते हैं।

3. इनकम टैक्स देने वाले

जो लोग इनकम टैक्स रिटर्न भरते हैं और टैक्स देने वालों की श्रेणी में आते हैं, उन्हें इस योजना से बाहर रखा गया है।

4. बड़े व्यवसायी

बड़े पैमाने पर व्यवसाय चलाने वाले या बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठान रखने वाले लोग इस योजना के लाभों के लिए पात्र नहीं होते हैं।

5. संगठित क्षेत्र के कर्मचारी

संगठित क्षेत्र में काम करने वाले और अन्य औपचारिक रोजगार लाभों के अंतर्गत आने वाले कर्मचारियों को इस योजना में शामिल नहीं किया जा सकता है।