Mobile Phone Tips- क्या मोबाइल फोन में दिख रहे हैं ये संकेत, तो फोन हो गया हैं हैक

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा बन गए हैं, जो हमें कई सुविधाएं देता हैं, जिनमें कम्युनिकेशन और एंटरटेनमेंट से लेकर बैंकिंग और पर्सनल जानकारी स्टोर करनी की सुविधाएं शामिल हैं, लेकिन इन सुविधाओं के साथ साइबर क्राइम्स भी बहुत ज्यादा होने लगे है, जिनमें क्रिमिनल्स लगातार स्मार्टफोन को हैक करने और पर्सनल या फाइनेंशियल जानकारी चुराने के तरीके ढूंढते रहते हैं। लेकिन इसके कुछ जल्दी मिलने वाले संकेतों की मदद से आप इनसे बच सकते है- 

1. फ़ोन का ज़्यादा गरम होना

अगर आपका फ़ोन बिना ज़्यादा इस्तेमाल के भी बार-बार गरम हो जाता है, तो यह बैकग्राउंड में स्पाईवेयर चलने का संकेत हो सकता है। हैकिंग ऐप्स बैटरी और डेटा की खपत बढ़ाते हैं, वह सामान्य से ज़्यादा गरम हो जाता है।

2. डेटा इस्तेमाल में अचानक बढ़ोतरी

हैक हुए फ़ोन में अक्सर डेटा की खपत में अचानक बढ़ोतरी दिखती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि हैकर्स चुपके से आपका स्टोर किया हुआ डेटा अपने सर्वर पर ट्रांसफर कर रहे हो सकते हैं। आप अपने फ़ोन की सेटिंग्स में जाकर और डेटा इस्तेमाल की जाँच करके इसका पता लगा सकते हैं।

3. कॉल और मैसेज फॉरवर्ड होना

अगर आपकी कॉल डायवर्ट हो रही हैं या आपकी इजाज़त के बिना मैसेज फॉरवर्डिंग चालू है, तो इसका मतलब हो सकता है कि कोई हैकर आपके कम्युनिकेशन पर नज़र रख रहा है।

4. अनजान ऐप्स का अपने आप इंस्टॉल होना

अगर आपके फ़ोन पर ऐसे ऐप्स दिखते हैं जिन्हें आपने कभी डाउनलोड नहीं किया है, तो इसका मतलब हो सकता है कि स्पाईवेयर इंस्टॉल हो गया

5. बहुत ज़्यादा विज्ञापन और पॉप-अप

अगर आपके फ़ोन या ब्राउज़र पर अचानक से रैंडम विज्ञापन और पॉप-अप आने लगते हैं, तो यह मैलवेयर या एडवेयर इन्फेक्शन का संकेत हो सकता है—जिसे अक्सर हैकिंग के लिए किया जाता है।