Laptop Tips- क्या लैपटॉप की बैटरी बैकअप सही नहीं दे रही हैं, तो अपनाए ये टिप्स

दोस्तो आज के आधुनिक युग में लैपटॉप हमारे जीवन और काम का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गए हैं, लेकिन कई बार आपका लैपटॉप बैटरी सही काम नहीं करता हैं, जिसकी वजह हमारी गलतियां हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं कि सही देखभाल और ध्यान से इस्तेमाल करने से आपकी बैटरी हेल्दी रहती है। आइए जानते हैं इन टिप्स के बारे में- 

1. 20:80 बैटरी नियम फॉलो करें

हमेशा अपनी बैटरी लेवल को 20% और 80% के बीच रखें। बैटरी को पूरी तरह से खत्म होने या बार-बार 100% तक चार्ज करने से बचें।

2. बैटरी को कभी भी पूरी तरह डिस्चार्ज न होने दें

अपने लैपटॉप की बैटरी को पूरी तरह से डिस्चार्ज करने से समय के साथ उसे नुकसान हो सकता है। बैटरी 20% से कम होने से पहले चार्जर लगा दें।

3. बैटरी में सूजन की जांच करें

फूली हुई बैटरी एक गंभीर समस्या है और यह खराब बैटरी बैकअप का एक बड़ा कारण हो सकती है। अगर आपको कोई सूजन दिखे, तो बैटरी को तुरंत बदल दें।

4. बैकग्राउंड ऐप्स बंद करें

बैकग्राउंड में चलने वाले ऐप्स लगातार पावर इस्तेमाल करते हैं। बैटरी का इस्तेमाल कम करने के लिए RAM से गैर-ज़रूरी ऐप्स हटा दें।

5. ओवरहीटिंग से बचाएं

ओवरहीटिंग बैटरी की परफॉर्मेंस पर काफी असर डाल सकती है। सही वेंटिलेशन पक्का करें, अपने लैपटॉप को नरम सतहों पर इस्तेमाल करने से बचें, और ज़्यादा इस्तेमाल के दौरान इसे ठंडा रखें।