Jio Recharge Plan- जियो के 949 रुपए या 999 रुपए के रिचार्ज में क्या हैं अंतर, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 22 Dec, 2025
दोस्तो अगर आप एक जियो सिम यूजर हैं और अपने लिए किसी ऐसे रिचार्ज की तलाश रहे हैं, जो आपको कॉलिंग के साथ इंटरनेट और अन्य सुविधाएं दे तो आपके लिए जियो का 949 रुपए या 999 रुपए वाला रिचार्ज बिल्कुल सही हैं, लेकिन आप सोच रहे होगें की दोनो में क्या अंतर हैं, तो चलिए आज हम इस लेख के माध्यम से आपको दोनो के बीच का अंतर बताते हैं-

Jio ₹949 प्रीपेड प्लान – पूरी जानकारी
Jio ₹949 प्रीपेड प्लान उन यूजर्स के लिए बेस्ट है जो पॉपुलर एंटरटेनमेंट एक्सेस के साथ स्टैंडर्ड फायदे चाहते हैं।
मुख्य फायदे:
डेली डेटा: 2GB हर दिन
कॉलिंग: सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
SMS: 100 SMS हर दिन
वैलिडिटी: 84 दिन
एक्स्ट्रा फायदे: Jio TV, Jio Hotstar, और Jio Cloud का फ्री एक्सेस
यह प्लान उन यूजर्स के लिए सही है जो रेगुलर डेटा इस्तेमाल करते हैं और Jio प्लेटफॉर्म पर कंटेंट स्ट्रीम करना पसंद करते हैं।

Jio ₹999 प्रीपेड प्लान – पूरी जानकारी
₹999 प्लान में डेली इस्तेमाल के फायदे एक जैसे हैं, लेकिन यह अपनी लंबी वैलिडिटी और बेहतर क्लाउड स्टोरेज की वजह से अलग है।
मुख्य फायदे:
डेली डेटा: 2GB हर दिन
कॉलिंग: अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग
SMS: 100 SMS हर दिन
वैलिडिटी: 98 दिन
एक्स्ट्रा फायदे:
90 दिनों के लिए Jio Hotstar मोबाइल/TV एक्सेस
50GB क्लाउड स्टोरेज
यह प्लान उन यूजर्स के लिए बेहतर ऑप्शन है जो कम रिचार्ज करना पसंद करते हैं और जिन्हें एक्स्ट्रा क्लाउड स्टोरेज की ज़रूरत है।






