Instagram Tips- क्रिकेट किंग विराट कोहली के कैसे इंस्टाग्राम पर हो गए 273 मिलियन फॉलोअर्स, आइए जानें
- byJitendra
- 27 Aug, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो विराट कोहली का नाम जब कभी भी कहीं भी लिया जाता है, तो कोई ना कोई रिकॉर्ड याद आ ही जाता हैं, फिर चाहे वो क्रिकेट का मैदान हो या फिर सोशल मीडिया हो, जैसे अगर हम बात करें इंस्टाग्राम की तो वो यहां भी सुपरस्टार हैं, विराट इंस्टाग्राम पर लोकप्रियता के मामले में वह सभी क्रिकेटरों से आगे हैं। आज, कोहली दुनिया के सबसे ज़्यादा फ़ॉलोअर्स वाले एथलीटों में गिने जाते हैं, आइए जानते हैं कैसे इतने फॉलोअर्स हुए उनके-

जून 2015: विराट इंस्टाग्राम से जुड़े।
दिसंबर 2015: सिर्फ़ 6 महीनों में ही उनके 10 लाख फ़ॉलोअर्स हो गए।
फ़रवरी 2020: 5 साल बाद, उनके फ़ॉलोअर्स की संख्या 5 करोड़ हो गई।
मार्च 2021: एक बड़ी छलांग—उनके इंस्टाग्राम फ़ॉलोअर्स 10 करोड़ तक पहुँच गए।
सितंबर 2021: सिर्फ़ 6 महीनों में, यह संख्या 15 करोड़ हो गई।
जून 2022: विराट ने 20 करोड़ का आंकड़ा पार किया।

जुलाई 2024: उनके फ़ॉलोअर्स बढ़कर 27 करोड़ हो गए।
अगस्त 2025: कोहली के अब 273 मिलियन फॉलोअर्स हो गए हैं।
इस तेज़ी से हो रही वृद्धि को देखते हुए, वह दिन दूर नहीं जब विराट कोहली इंस्टाग्राम पर 300 मिलियन फॉलोअर्स का आंकड़ा छू लेंगे।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [abpliveHindi]




