Gmail Tips- क्या आपके जीमेल स्टोरेज भर गया हैं, तो ऐसे करें खाली

दोस्तो हमारे लिए जीमेल अकाउंट बहुत ही महत्वपूर्ण है जिसमें हमारे जरूरी मेल और फाइल स्टोरेज होती है, कई लोग जीमेल स्टोरेज भरने की समस्या से जूझ रहे होते हैं, जब आपका स्टोरेज खत्म हो जाता है, तो आप नए ईमेल भेज या प्राप्त नहीं कर सकते, जिससे अनावश्यक परेशानी होती है। गूगल हर जीमेल अकाउंट के साथ 15 जीबी मुफ़्त स्टोरेज देता है, ऐसे में अगर आपको स्टोरेज खाली करना हैं तो ये ट्रिक्स अपनाएं-

 

1. बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल डिलीट करें

जीमेल सर्च बार में, larger:20M टाइप करें।

इससे 20 एमबी से बड़े अटैचमेंट वाले ईमेल दिखाई देंगे।

जिनकी आपको ज़रूरत नहीं है उन्हें डिलीट कर दें।

2. स्पैम और ट्रैश फ़ोल्डर साफ़ करें

कई लोग सिर्फ़ इनबॉक्स साफ़ करते हैं, लेकिन स्पैम और ट्रैश को भूल जाते हैं।

अतिरिक्त जगह खाली करने के लिए इन फ़ोल्डरों से सभी ईमेल डिलीट कर दें।

3. पुराने ईमेल हटाएँ

सर्च बार में, older_than:2y टाइप करें।

इससे 2 साल से पुराने ईमेल दिखाई देंगे।

जगह बचाने के लिए अनावश्यक ईमेल हटाएँ।

4. Google Drive और Photos को साफ़ करें

याद रखें, Gmail के 15 GB स्टोरेज में Drive और Photos भी शामिल हैं।

Google Drive से बड़ी और बेकार फ़ाइलें हटाएँ।

Google Photos से अनचाहे फ़ोटो और वीडियो हटाएँ।

5. अनचाहे प्रेषकों को ब्लॉक करें

ऐसे ईमेल एड्रेस ब्लॉक करें जो अक्सर स्पैम या प्रचार सामग्री भेजते हैं।

इससे आपका इनबॉक्स बेकार ईमेल से भरने से बच जाएगा।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9Hindi]