Entertainment News- साल 2026-2027 में इन फिल्मी सितारों के बच्चे दस्तक देगें बड़े पर्दे पर, जानिए इनके बारे में

दोस्तो साल 2026 और 2027 बॉलीवुड के लिए खास रहने वाला हैं, क्योंकि इस साला कई नए चेहरे अपने टेलेंट के साथ बड़े पर्दे पर कदम रखने वाले हैं, मशहूर फ़िल्मी परिवारों की विरासत को आगे बढ़ाने वाले स्टार किड्स से लेकर अपनी मेहनत और ऑडिशन से जगह बनाने वाले नए कलाकारों तक, दर्शक ग्लैमर, टैलेंट और ज़बरदस्त कॉम्पिटिशन का एक दिलचस्प मिश्रण देख सकेंगे, आइए जानते हैं इन नए चेहरों के बारे में

1. अंश दुग्गल – 

अंश दुग्गल 'नखरेवाली' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं, एक ऐसी फ़िल्म जिसने फ़िल्म प्रेमियों के बीच पहले ही उत्सुकता जगा दी है। कई नए कलाकारों के उलट, अंश किसी बड़े फ़िल्मी बैकग्राउंड से नहीं आते हैं। उन्होंने ऑडिशन, लगन और टैलेंट के ज़रिए अपना रास्ता खुद बनाया है। 

2. यशवर्धन आहूजा –

बॉलीवुड सुपरस्टार गोविंदा के बेटे यशवर्धन आहूजा आखिरकार लाइमलाइट में आने के लिए तैयार हैं। उम्मीद है कि वह साजिद खान के निर्देशन में बनने वाली फ़िल्म से डेब्यू करेंगे।

3. कोमल पावस्कर –

कोमल पावस्कर 'इकाई' फ़िल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, जिसमें वह एक्टर राघव जुयाल के साथ स्क्रीन शेयर करेंगी। विकास बहल द्वारा निर्देशित यह फ़िल्म हिंदी सिनेमा में उनकी शानदार एंट्री होगी। कोमल फ़िल्म इंडस्ट्री से नहीं हैं। पॉलिटिकल बैकग्राउंड से आने के कारण, एक्टिंग की दुनिया में उनका आना काफ़ी चर्चा का विषय बना हुआ है। 

4. नाओमिका सरन – 

मशहूर एक्टर राजेश खन्ना और दिग्गज एक्ट्रेस डिंपल कपाड़िया की पोती, नाओमिका सरन, मैडॉक फिल्म्स बैनर की फिल्म 'जान है तू मेरी' से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए तैयार हैं।बॉलीवुड के सबसे मशहूर परिवारों में से एक की नई सदस्य के तौर पर, नाओमिका के आने से काफी उत्साह है।