Car Driving Tips- घने कोहरे में कार में जरूरी हैं फॉग लाइट, इन बातों का रखें ध्यान

दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारत में सर्द मौसम ने लोगो को परेशान कर रखा हैं, खासकर उत्तर भारत में जहां कड़ाके की ठंड और घने कोहरे ने रोज़मर्रा की ज़िंदगी को मुश्किल बना रखा हैं और ड्राइविंग को बहुत खतरनाक बना देती हैं। इस मौसम में कम विज़िबिलिटी इस इलाके के ड्राइवरों के लिए कोई नई बात नहीं है, लेकिन यह अभी भी एक्सीडेंट के मुख्य कारणों में से एक है, जिससे अक्सर गंभीर चोटें या मौतें हो जाती हैं। इस कोहरे में फॉग लाइट जरूरी है, आइए जानते हैं इसके इस्तेमा करने के तरीकों के बारे में- 

फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करें, हाई बीम का नहीं

कोहरे में हाई बीम हेडलाइट्स के साथ गाड़ी चलाने से बचें, क्योंकि वे कोहरे से टकराकर वापस आती हैं और विज़िबिलिटी को और कम कर देती हैं। इसके बजाय लो बीम और फॉग लाइट्स का इस्तेमाल करे, जो ज़्यादा साफ़ देखने में मदद करती हैं।

हॉर्न और टर्न सिग्नल का ध्यान रखें

जब ज़रूरी हो तो दूसरे ड्राइवरों या पैदल चलने वालों को अपनी मौजूदगी के बारे में बताने के लिए हॉर्न का इस्तेमाल करें। हमेशा अपने टर्न और लेन बदलने का सिग्नल दें।

धीरे और सावधानी से गाड़ी चलाएँ

कोहरा विज़िबिलिटी कम कर देता है, जिससे अचानक आने वाली रुकावटें—जैसे खड़ी गाड़ियाँ या पैदल चलने वाले—देखना मुश्किल हो जाता है। 

सड़क के निशानों का पालन करें

सड़क के बीच या आगे की गाड़ियों की लाइटों पर ध्यान देने के बजाय, अपनी नज़र सड़क के दाहिने किनारे पर बनी सफ़ेद लाइन पर रखें। यह आसान तरीका आपको सुरक्षित रूप से अपनी लेन में रहने में मदद करता है।

अपनी सुनने की शक्ति पर भरोसा करें

कोहरा देखने की शक्ति पर असर डालता है, यह सुनने की शक्ति को खराब नहीं करता है। अपनी खिड़कियाँ थोड़ी नीचे करें, म्यूज़िक या रेडियो बंद करें, और पास आती गाड़ियों या हॉर्न की आवाज़ों पर ध्यान दें।