Automobile Tips- Tata Punch की ऑन रोड प्राइस कितनी हैं, आइए जानें

दोस्तो आज चार पहिया वाहन हर घर की जरूरत बन गया हैं, आज आपको हर घर में कारें देखने को मिल जाती हैं, ऐसे में अगर आप भी अपने लिए चार पहिया वाहन लेने की सोच रहे हैं, तो टाटा पंच आपके लिए परफेक्ट है, जो अपनी कॉम्पैक्ट डिज़ाइन, मज़बूत बिल्ड क्वालिटी और हाई सेफ्टी स्टैंडर्ड की वजह से भारत की सबसे पॉपुलर और सबसे ज़्यादा बिकने वाली 5-सीटर कारों में से एक बन गई है। माइक्रो-SUV सेगमेंट में होने की वजह से, यह किफ़ायती, फ़ीचर्स और भरोसे का एक बढ़िया बैलेंस देती है, तो आइए जानते हैं इसकी ऑन रोड कीमत कितनी हैं- 

टाटा पंच की खास बातें

टाटा पंच पाँच आकर्षक कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

इसकी एक्स-शोरूम कीमत ₹5,49,990 से शुरू होती है।

सभी गाड़ियों की तरह, शोरूम से निकलने के बाद इस कार पर रोड टैक्स, रजिस्ट्रेशन और इंश्योरेंस चार्ज लगते हैं।

नोएडा में, सबसे सस्ते टाटा पंच वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत लगभग ₹6.27 लाख है।

टॉप-स्पेक एक्म्पलिश्ड प्लस वेरिएंट की कीमत ₹9.30 लाख (एक्स-शोरूम) है।

टॉप वेरिएंट की ऑन-रोड कीमत ₹10.50 लाख तक जाती है।

सेफ्टी एक बड़ी खासियत है, क्योंकि टाटा पंच को ग्लोबल NCAP से 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है।

यह कार 31 अलग-अलग वेरिएंट में मिलती है, जिससे खरीदारों को कई तरह के ऑप्शन मिलते हैं।

कुल मिलाकर, टाटा पंच अपने सेगमेंट में एक सेफ, वर्सेटाइल और वैल्यू-फॉर-मनी कार है।