AC Tips- क्या AC से पानी निकलना बंद हो गया है, तो हो सकती हैं ये दिक्कतें

दोस्तो भीषण गर्मी से राहत पाने के सबसे लोकप्रिय विकल्पों में से एक हैं एयरकंडीशर, जो आपको तुरंत प्रभाव से गर्मी से राहत प्रदान करती हैं, ऐसे में हमें एयर कंडीशनर का ठीक से इस्तेमाल करना आना चाहिए, कई बार AC से पानी निकलना बंद हो जाता हैं, जो एक परेशानी का सबब हैं, अगर आपको लगे कि पानी ठीक से नहीं निकल रहा है, तो यह अक्सर इस बात का संकेत होता है कि आपके AC सिस्टम में कोई खराबी है। आइए जानते हैं इसे कैसे ठीक कर सकते हैं- 

जब AC से पानी नहीं निकलता तो क्या होता है?

जब AC से पानी निकलना बंद हो जाता है, तो इसका मतलब है कि कोई खराबी है। इसके आम कारण ये हैं:

 

ड्रेन पाइप में रुकावट: गंदगी, धूल और कचरा ड्रेन पाइप को ब्लॉक कर सकता है, जिससे पानी यूनिट से बाहर नहीं निकल पाता।

गैस लीक: AC के अंदर गैस लीक होने से उसकी क्षमता कम हो जाती है, जिससे इवैपोरेटर कॉइल पर बर्फ जम सकती है। इस बर्फ की वजह से पानी ठीक से नहीं निकल पाता।

यह समस्या क्यों है?

अगर पानी नहीं निकलता है, तो इससे ये समस्याएं हो सकती हैं:

यूनिट और घर के आस-पास पानी लगने से नुकसान।

कूलिंग क्षमता कम होना और बिजली का बिल ज़्यादा आना।

फफूंदी और कीटाणुओं का बढ़ना, जिससे घर की हवा की क्वालिटी खराब हो सकती है।

आपको क्या करना चाहिए?

अगर आप AC के आस-पास पानी जमा हुआ देखें या आपको लगे कि पानी ठीक से नहीं निकल रहा है, तो तुरंत किसी टेक्नीशियन को बुलाएं। जल्दी ठीक करवाने से समस्या और नहीं बढ़ेगी।