WhatsApp Update: WhatsApp में हुआ बड़ा बदलाव! एक साथ आए 5 नए फीचर्स, थीम से वीडियो प्लेबैक तक सबकुछ नया

WhatsApp दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म है। यूजर्स के अनुभव को बेहतर बनाने के लिए कंपनी लगातार नए अपडेट्स पेश करती रहती है। इस बार WhatsApp ने एक साथ 5 नए फीचर्स जारी किए हैं, जो चैटिंग एक्सपीरियंस को और मजेदार और सुविधाजनक बना देंगे।

ये नए फीचर्स कस्टमाइजेशन, प्राइवेसी और वीडियो प्लेबैक को और बेहतर बनाएंगे। पहले इन्हें बीटा वर्जन में टेस्ट किया गया था और अब ये सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं WhatsApp के इन नए अपडेट्स के बारे में।

1. अब चैट्स में कर सकेंगे कस्टमाइजेशन, नई थीम्स हुई शामिल

WhatsApp ने अब चैटिंग को और पर्सनल बनाने के लिए 20 नई कलरफुल थीम्स और 30 वॉलपेपर्स ऐड किए हैं। पहले सिर्फ लिमिटेड बैकग्राउंड ऑप्शंस थे, लेकिन अब यूजर्स अपनी पसंद के अनुसार थीम सेट कर सकते हैं, जिससे ऐप का लुक और भी आकर्षक लगेगा।

2. अनरीड मैसेज नोटिफिकेशन को कर सकते हैं क्लियर

कई यूजर्स को अनरीड मैसेज नोटिफिकेशन डॉट परेशान करता था, खासकर जब मैसेज की संख्या ज्यादा हो जाती थी। WhatsApp ने अब ‘Clear Chat Notification’ फीचर जोड़ा है, जिससे अनचाहे नोटिफिकेशंस को हटाना आसान होगा।

3. चैट फिल्टर्स में अब दिखेगा अनरीड मैसेज काउंटर

WhatsApp ने चैट फिल्टर्स को और एडवांस बना दिया है। अब इसमें ‘Unread Chat Counter’ जोड़ा गया है, जिससे यूजर्स को बिना चैट खोले ही पता चल जाएगा कि कितने अनरीड मैसेज मौजूद हैं। यह फीचर उन लोगों के लिए बेहद उपयोगी है जो ढेर सारे मैसेज के बीच जरूरी चैट्स को मिस नहीं करना चाहते।

4. वीडियो प्लेबैक स्पीड को कर सकेंगे एडजस्ट

अब WhatsApp पर भेजे गए वीडियो को यूजर्स अपनी जरूरत के हिसाब से 1.5x या 2x स्पीड पर चला सकते हैं। पहले यह सुविधा केवल वॉयस नोट्स तक सीमित थी, लेकिन अब वीडियो को भी तेज गति से देखने का विकल्प मिलेगा। यह उन यूजर्स के लिए खासतौर पर उपयोगी होगा जो लंबे वीडियो जल्दी देखना चाहते हैं।

5. Meta AI विजेट से मिलेगा स्मार्ट चैटबॉट एक्सेस

WhatsApp ने AI को और अधिक इंटिग्रेट करते हुए Meta AI Widget लॉन्च किया है। अब यूजर्स अपने होम स्क्रीन पर इस विजेट को ऐड कर सकते हैं और एक ही टैप में AI चैटबॉट एक्सेस कर सकते हैं। इसे सेट करने के लिए ‘Personalization > Widgets’ में जाकर इसे अपने होम स्क्रीन पर जोड़ सकते हैं।

WhatsApp के ये नए फीचर्स यूजर्स के मैसेजिंग अनुभव को पहले से ज्यादा कस्टमाइजेबल और सुविधाजनक बनाएंगे। चैटिंग से लेकर वीडियो देखने और AI इंटिग्रेशन तक, हर अपडेट यूजर्स के लिए मददगार साबित होगा। अगर आपने अभी तक नए फीचर्स का इस्तेमाल नहीं किया है, तो तुरंत अपने WhatsApp को अपडेट करें और इन बदलावों का आनंद लें।