WhatsApp Tips- WhatsApp चैट करना चाहते हैं डाउनलोड, जानिए इसका आसान प्रोसेस
- bySagar
- 21 Feb, 2025
By Jitendra Jangid- आज के डिजिटल वर्ल्ड में स्मार्टफोन हमारे जीवन का अहम हिस्सा हैं और व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके पूरी दुनिया में 3 बिलियन से भी ज्यादा यूजर्स हैं, अपने इन यूजर्स के लिए व्हाट्सएप नए नए फीचर लेकर आता हैं। ऐसा ही एक फिचर है चैट हिस्ट्री डाउनलोड़ करना, आप नहीं करते होगें लेकिन बहुत सारे लोग करते हैं, जिनको बड़ी मशक्कत करनी होती हैं, लेकिन क्या आपको पता हैं इसका आसान प्रोसेस क्या हैं, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

WhatsApp चैट डाउनलोड करने के चरण
चैट खोलें: सबसे पहले, वह चैट खोलें जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।
एक्सेस मेन्यू: ऊपरी-दाएँ कोने में तीन बिंदुओं पर टैप करें और More चुनें।

चैट एक्सपोर्ट करें: एक्सपोर्ट चैट विकल्प चुनें।
मीडिया शामिल करें: इमेज, वीडियो और अन्य मीडिया शामिल करने के लिए मीडिया शामिल करें विकल्प चुनें।
Gmail के ज़रिए शेयर करें: एक शेयर मेन्यू दिखाई देगा। अपनी पसंदीदा शेयरिंग विधि के रूप में Gmail चुनें।
एक्सपोर्ट की गई फ़ाइल: चैट अपने आप आपके ईमेल में exported.txt नाम की फ़ाइल के रूप में अटैच हो जाएगी।

चैट डाउनलोड करें: ईमेल खुद को भेजें और आप वहाँ से चैट फ़ाइल डाउनलोड कर सकते हैं।
अब आप आसानी से अपने महत्वपूर्ण WhatsApp चैट का बैकअप रख सकते हैं!
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewshindi].




