WhatsApp Tips- WhatsApp पर भेजी गई फोटो के नहीं फटेंगे पिक्सल, जानिए इसकी ट्रिक
- byJitendra
- 08 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप हैं, जिसके माध्यम आप रियल-टाइम में संदेश, इमेज और वीडियो भेज सकते हैँ। यह तेज़ और सुविधाजनक है, लेकिन कभी-कभी आपके द्वारा भेजे जाने वाले मीडिया की गुणवत्ता, खासकर फ़ोटो, उतनी स्पष्ट नहीं हो सकती जितनी आप चाहते हैं। लेकिन आप चिंता ना करें व्हाट्सएप अपने यूजर के लिए ऐसे फीचर पेश करता हैं, जो आपको साफ और बिना फटी फोटो भेजने मे मदद करेंगे-

WhatsApp पर HD फ़ोटो क्वालिटी चालू करने के चरण:
WhatsApp खोलें: अपने फ़ोन पर WhatsApp ऐप लॉन्च करें।
सेटिंग पर जाएँ: ऊपरी दाएँ कोने में तीन बिंदुओं (मेनू) पर टैप करें और "सेटिंग" विकल्प चुनें।
स्टोरेज और डेटा चुनें: सेटिंग मेनू में, नीचे स्क्रॉल करें और "स्टोरेज और डेटा" विकल्प चुनें।
मीडिया अपलोड क्वालिटी चालू करें: स्टोरेज और डेटा सेटिंग में, "मीडिया अपलोड क्वालिटी" विकल्प देखें।

HD क्वालिटी चुनें: अंत में, मीडिया अपलोड के लिए "बेस्ट क्वालिटी" या "HD" विकल्प चुनें।
इस सेटिंग को ऑन करके, आप यह सुनिश्चित करते हैं कि व्हाट्सएप के माध्यम से भेजी गई तस्वीरें उच्चतम गुणवत्ता में अपलोड की जाए।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]




