WhatsApp Tips- क्या आपको फोन स्टोरेज भर गया है, कहीं इसका कारण व्हाट्सएप तो नहीं, जानिए इसकी पूरी डिटेल्स

दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप दुनिया का सबसे पसंदीदा इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप बन गया हैं, जिसके माध्यम से आप किसी को भी मैसेज, वीडियो, फोटोज, पैसे आदि शेयर कर सकते है, व्हाट्सएप अपने यूजर्स के लिए कई फीचर्स पेश करता हैं, जो सुविधाएं देते हैं, आपको उन फ़ीचर्स को समझना ज़रूरी है जो सीधे आपके फ़ोन के स्टोरेज और परफ़ॉर्मेंस पर असर डालते हैं। ऐसा ही एक फ़ीचर है मीडिया विज़िबिलिटी, जिसे बहुत से लोग नज़रअंदाज़ कर देते हैं, जो धीरे धीरे आपकी स्टोरेज को भर देते हैं, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स

WhatsApp का मीडिया विज़िबिलिटी फ़ीचर आपको मिलने वाली सभी इमेज और वीडियो को अपने आप डाउनलोड और सेव कर लेता है।

इस वजह से:

हर फ़ोटो और वीडियो आपके फ़ोन की गैलरी में स्टोर हो जाता है।

समय के साथ, इससे बेवजह स्टोरेज खर्च होता है।

हो सकता है कि आपका फ़ोन धीमा हो जाए या उसमें जगह खत्म हो जाए और आपको पता भी न चले।

मीडिया विज़िबिलिटी बंद करके स्टोरेज कैसे बचाएं

1. सभी चैट के लिए मीडिया विज़िबिलिटी बंद करें

WhatsApp खोलें

सेटिंग्स में जाएं

चैट चुनें

मीडिया विज़िबिलिटी ढूंढें

WhatsApp को नया मीडिया ऑटोमैटिकली सेव करने से रोकने के लिए इसे बंद करें

2. खास कॉन्टैक्ट के लिए मीडिया विज़िबिलिटी बंद करें

हर एक चैट खोलें

कॉन्टैक्ट के नाम पर टैप करें

मीडिया विज़िबिलिटी तक नीचे स्क्रॉल करें

ऑप्शन बंद करें

इससे आप कंट्रोल कर सकते हैं कि किसका मीडिया सेव होगा और किसका नहीं।