WhatsApp Tips- क्या Spam Calls से परेशान हैं, तो WhatsApp की ये सेटिंग कर लें ऑन

दोस्तो आज के आधुनिक युग में स्मार्टफोन हमारे जीवन का हिस्सा बन गए हैं, लेकिन लोग स्पैम कॉल से परेशान हैं और वो अक्सर सोचते हैं इनसे कैसे निजात पाई जाएं, लेकिन क्या आप जानते हैं एक छोटी सेटिंग से स्पैम कॉल से बच सकते हैं, बहुत से लोगों को WhatsApp पर न सिर्फ़ रेगुलर स्पैम कॉल आते हैं, बल्कि अनजान नंबरों से भी कॉल आते हैं। स्कैमर अक्सर यूज़र्स को फंसाने के लिए ऐसी कॉल का इस्तेमाल करते हैं, और कभी-कभी लोग अनजाने में इन ट्रिक्स में फंस जाते हैं। आइए जानते हैं कैसे व्हाट्सएप पर कैसे स्पैम कॉल से बच सकते हैं- 

अनजान कॉलर्स को साइलेंस करने का फ़ीचर

WhatsApp एक काम का फ़ीचर देता है जिसे साइलेंस अनजान कॉलर्स कहते हैं। जब यह फ़ीचर चालू होता है, तो उन नंबरों से आने वाली कॉल अपने आप साइलेंट हो जाती हैं जो आपके कॉन्टैक्ट्स में सेव नहीं हैं। इसका मतलब है कि अगर कोई अनजान व्यक्ति आपको कॉल करने की कोशिश करता है, तो आपका फ़ोन ज़ोर से नहीं बजेगा या आपको परेशान नहीं करेगा। 

इस फ़ीचर का सबसे बड़ा फ़ायदा यह है कि इससे स्पैम या धोखाधड़ी वाले कॉल का जवाब देने की संभावना कम हो जाती है। 

यह फ़ीचर क्यों ज़रूरी है

स्पैम और स्कैम कॉल्स को कम करने में मदद करता है।

WhatsApp पर यूज़र्स को फ्रॉड की कोशिशों से बचाता है।

अनजान नंबरों से होने वाली बेवजह की परेशानी को रोकता है।

आपकी कॉल हिस्ट्री को अवेलेबल रखता है ताकि ज़रूरत पड़ने पर आप बाद में मिस्ड कॉल्स चेक कर सकें।

अनजान कॉलर्स को साइलेंट कैसे ऑन करें

अपने फ़ोन पर WhatsApp खोलें।

ऊपर कोने में तीन डॉट्स पर टैप करें और सेटिंग्स में जाएँ।

प्राइवेसी सेक्शन खोलें।

नीचे स्क्रॉल करें जब तक आपको साइलेंस अननोन कॉलर्स ऑप्शन न मिल जाए।

उस पर टैप करें और फ़ीचर को ऑन करें।

एक बार जब आप यह सेटिंग इनेबल कर देंगे, तो अनजान नंबरों से आने वाली कॉल्स अपने आप साइलेंट हो जाएँगी।