Whatsapp Tips-  क्या आपको व्हाट्सएप नंबर चेंज करना हैं, जानिए इसका आसान प्रोसेस

दोस्तो आज के आधुनिक युग में व्हाट्सएप इंस्टेंट मैसेजिंग का सबसे लोकप्रिय ऐप बन गया हैं, कई बार हमारे जीवन में ऐसी परिस्थितियां होती हैं कि हमें नंबर चेंज करने की आवश्यकता होती हैं, लेकिन आप डरते हैं कि आप कॉन्टैक्ट और ग्रुप से लेफ्ट हो जाएंगे, लेकिन आप घबराएं नहीं, व्हाट्सएप एक ऐसा फीचर पेश करता हैं जो डेटा खोएं बिना नंबर चेंज कर सकते हैं- 

ज़रूरी फ़ायदे

आपकी चैट, मीडिया और सेटिंग्स वैसी ही रहेंगी

आप सभी ग्रुप्स में पहले की तरह बने रहेंगे

आपके नंबर बदलने पर कॉन्टैक्ट्स को नोटिफ़ाई किया जाएगा

आपके नए नंबर पर आसानी से ट्रांज़िशन

WhatsApp पर अपना नंबर बदलने के लिए ये स्टेप्स फ़ॉलो करें

सेटिंग्स पर जाएं

WhatsApp खोलें और ऊपर दाएं कोने में तीन डॉट्स पर टैप करें

सेटिंग्स चुनें

चेंज नंबर चुनें

अकाउंट पर टैप करें

चेंज नंबर पर क्लिक करें

अपना नया नंबर डालें

आपसे अपना पुराना फ़ोन नंबर और अपना नया नंबर डालने के लिए कहा जाएगा

कन्फ़र्म करने के बाद, OTP से नया नंबर वेरिफ़ाई करें

वेरिफ़िकेशन पूरा होने के बाद, आपका WhatsApp अकाउंट बिना कोई डेटा खोए — नए नंबर पर सक्सेसफ़ुली स्विच हो जाएगा!