अपने Android फोन में प्राइवेसी बढ़ाना चाहते हैं? जानिए ऐप लॉक और प्राइवेसी पासवर्ड सेट करने का तरीका

आज के स्मार्टफोन में हमारी निजी जानकारियां, बैंकिंग डिटेल्स, फोटो और सोशल मीडिया अकाउंट्स मौजूद होते हैं। ऐसे में सिर्फ स्क्रीन लॉक काफी नहीं होता। Android फोन आपको अलग से प्राइवेसी पासवर्ड सेट करके ऐप्स लॉक करने की सुविधा देता है, जिससे आपकी निजी जानकारी पूरी तरह सुरक्षित रहती है।

Android में प्राइवेसी पासवर्ड क्या होता है?

प्राइवेसी पासवर्ड आपके फोन के सामान्य लॉक से अलग होता है। इसका इस्तेमाल खास ऐप्स को सुरक्षित रखने के लिए किया जाता है। एक बार सेट करने के बाद, चुने गए ऐप्स खोलने के लिए पासवर्ड, PIN, पैटर्न या फिंगरप्रिंट जरूरी होगा।

Android में प्राइवेसी पासवर्ड कैसे सेट करें?

प्राइवेसी पासवर्ड सेट करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो करें:

  1. अपने फोन की Settings खोलें
  2. नीचे स्क्रॉल करके “Password & Biometrics” पर टैप करें
  3. Password सेक्शन में जाकर “Set Privacy Password” चुनें
  4. नया PIN या पैटर्न सेट करें
  5. पासवर्ड रिकवरी के लिए सिक्योरिटी सवाल चुनें
  6. एक रिकवरी ईमेल ID जोड़ें

Android में ऐप लॉक कैसे करें?

  1. Settings खोलें
  2. Password & Biometrics पर जाएं
  3. Privacy Password चुनें
  4. प्राइवेसी पासवर्ड डालें
  5. Privacy Features में जाकर App Lock पर टैप करें
  6. App Lock को ON करें
  7. जिन ऐप्स को सुरक्षित रखना चाहते हैं, उन्हें चुनें

फिंगरप्रिंट से ऐप लॉक कैसे करें?

  1. Settings खोलें
  2. Password & Biometrics पर जाएं
  3. Fingerprint विकल्प चुनें
  4. लॉक स्क्रीन पासवर्ड डालें
  5. Use fingerprint for में जाकर App Lock को ON करें
  6. प्राइवेसी पासवर्ड डालकर पुष्टि करें

क्यों जरूरी है Android में App Lock?

  • निजी ऐप्स को अनजान लोगों से बचाता है
  • बैंकिंग और सोशल मीडिया ऐप्स सुरक्षित रहते हैं
  • बच्चों या दूसरों के फोन इस्तेमाल के दौरान डेटा सुरक्षित
  • अतिरिक्त सुरक्षा लेयर प्रदान करता है

Android का इनबिल्ट प्राइवेसी फीचर आपकी निजी जानकारी को सुरक्षित रखने का एक आसान और प्रभावी तरीका है। प्राइवेसी पासवर्ड और ऐप लॉक का इस्तेमाल करके आप अपने फोन की सुरक्षा को एक नए स्तर पर ले जा सकते हैं।