दोस्तो जैसा कि हम सब जानते हैं कि भारतीय के लिए पैन कार्ड, आधार कार्ड, वोटर कार्ड आदि बहुत ही जरूरी दस्तावेज हैं, जिनमें नाम, पता आदि सही होने चाहिए, ऐसे में बात करें वोट आईडी की तो यह वोट देने के काम आती हैं, जिसमें कभी कभी नाम गलत होते हैं, इसमें सुधार करने के लिए आप चुनाव आयोग के ऑफ़िशियल पोर्टल के ज़रिए इसे आसानी से ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं। यह प्रोसेस आसान है और इसे घर बैठे 'फॉर्म 8' का इस्तेमाल करके पूरा किया जा सकता है, आइए जानते हैं इसका पूरा प्रोसेस

1. ऑफ़िशियल वेबसाइट पर जाएं
भारत निर्वाचन आयोग (ECI) के वोटर सर्विस पोर्टल पर जाएं।
2. फॉर्म 8 भरें
'फॉर्म 8' चुनें, जिसका इस्तेमाल मौजूदा वोटर डिटेल्स में सुधार के लिए किया जाता है।
3. लॉग-इन वेरिफिकेशन
अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके लॉग-इन करें और मिला हुआ OTP डालें।
4. वोटर डिटेल्स डालें
अपनी वोटर ID (EPIC) डिटेल्स दें और नाम में सुधार का ऑप्शन चुनें।
5. डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें
आधार कार्ड, पैन कार्ड या कोई भी वैलिड पहचान प्रमाण जैसे ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करें।

6. रिव्यू और सबमिट करें
फॉर्म सबमिट करने से पहले भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें।
7. रेफरेंस नंबर पाएं
सबमिट करने के बाद, आपके एप्लीकेशन का स्टेटस ट्रैक करने के लिए एक रेफरेंस नंबर जनरेट होगा।
8. वेरिफिकेशन और अपडेट
आपकी डिटेल्स वेरिफ़ाई होने के बाद, अपडेटेड वोटर ID कार्ड जारी कर दिया जाएगा।
9. डाउनलोड या प्रिंट करें
अपडेटेड वोटर ID डिजिटल रूप में उपलब्ध होगी, और ज़रूरत पड़ने पर आप इसकी प्रिंटेड कॉपी भी ले सकते हैं।





