Telegram Update- Telegram से हटेगा अवैध कंटेंट, जानिए पूरी डिटेल्स
- byJitendra
- 12 Mar, 2026
दोस्तो पायरेसी को रोकने के लिए केंद्र सरकार ने अहम कदम उठाया है, हाल ही में सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट, 2000 के नियमों के तहत मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम को नोटिस जारी किया है। मंत्रालय ने प्लेटफॉर्म को पायरेटेड या गैर-कानूनी तरीके से शेयर की गई फिल्में, वेब सीरीज और दूसरे कॉपीराइट वाले कंटेंट को हटाने के आदेश दिए हैं, आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स

यह कदम JioCinema और Amazon Prime Video समेत कई OTT प्लेटफॉर्म की शिकायतों के बाद उठाया गया है। इन कंपनियों ने आरोप लगाया था कि उनकी फिल्मों और वेब सीरीज की गैर-कानूनी कॉपी टेलीग्राम चैनलों के ज़रिए बड़े पैमाने पर शेयर की जा रही हैं।
सरकार को पता चला कि हजारों टेलीग्राम चैनल एक्टिव रूप से पायरेटेड कंटेंट बांट रहे थे। जांच में पता चला कि 3,142 चैनल बिना इजाज़त के कॉपीराइट वाली फिल्में और OTT शो शेयर करने में शामिल थे।

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने टेलीग्राम को इन चैनलों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई करने का निर्देश दिया। प्लेटफॉर्म से सभी पायरेटेड सामग्री हटाने और अवैध वितरण में शामिल चैनलों को ब्लॉक करने के लिए कहा गया है।
OTT कंपनियों का दावा है कि पायरेसी से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हो रहा है। कई मामलों में, नई रिलीज़ हुई फिल्मों या वेब सीरीज़ की पायरेटेड कॉपी रिलीज़ के कुछ ही घंटों में ऑनलाइन दिखाई देती हैं।





