SSC GD Exam Date OUT: SSC ने जीडी कांस्टेबल परीक्षा की तारीख की घोषणा, इस दिन होगी परीक्षा

दोस्तो देश के उन युवाओं के लिए खुशखबरी हैं जिन युवाओं ने कर्मचारी चयन आयोग (SSC)  की जीडी कांस्टेबल परीक्षा के लिए आवेदन किया हैं  और अब अपनी परीक्षा का इतंजार कर रहे हैं, तो आपके लिए खुशखबरी हैं क्योंकि कर्मचारी चयन आयोग (SSC)  ने आधिकारिक तौर पर GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 की तारीखों की घोषणा कर दी है, जिससे उन लाखों उम्मीदवारों को राहत मिली है जो बेसब्री से इसका इंतज़ार कर रहे थे। आइए जानते हैं कब हैं परीक्षा

SSC GD कांस्टेबल परीक्षा 2026 का शेड्यूल

यह परीक्षा, जो पहले 23 फरवरी 2026 से शुरू होने वाली थी, अब स्थगित कर दी गई है और इसे चार चरणों में आयोजित किया जाएगा:

चरण 1: 27 अप्रैल से 2 मई, 2026

चरण 2: 4 मई से 9 मई, 2026

चरण 3: 18 मई से 23 मई, 2026

चरण 4: 25 मई से 30 मई, 2026

📝 सेल्फ-स्लॉट बुकिंग की सुविधा

SSC ने उम्मीदवारों के लिए एक नई सुविधा शुरू की है:

उम्मीदवार अपनी पसंद का परीक्षा सप्ताह चुन सकते हैं

हालाँकि, परीक्षा की सटीक तारीख, शिफ्ट और शहर नहीं चुना जा सकता

स्लॉट बुकिंग विंडो:

शुरू: 11 अप्रैल, 2026 (दोपहर 3:00 बजे)

समाप्त: 15 अप्रैल, 2026 (शाम 5:00 बजे)

इससे उम्मीदवारों को अपनी तैयारी और शेड्यूल की बेहतर योजना बनाने में लचीलापन मिलता है।

 एडमिट कार्ड और परीक्षा शहर की जानकारी

परीक्षा शहर की पर्ची (Exam City Slip): परीक्षा से 10 दिन पहले जारी की जाएगी

एडमिट कार्ड: परीक्षा की तारीख से 3-4 दिन पहले उपलब्ध होगा

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें:

SSC की आधिकारिक वेबसाइट (ssc.gov.in) पर जाएँ

अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालें

अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और प्रिंट निकाल लें