Smartphone Tips- क्या फोन के चार्जिंग पिन में गुलाल चला गया हैं, तो अपनाएं ये टिप्स
- byJitendra
- 15 Mar, 2025
By Jitendra Jangid- दोस्तो बीते हुए कल हम सबने रंगो का त्यौहार होली बड़े धूम धाम से मनाया। इन खुशियों के बीच कुछ चुनौतियां का सामना भी हम करते हैं। जैसे लोग अक्सर एक समस्या का सामना करते हैं उनके फोन के चार्जिंग सॉकेट में गुलाल घुस जाना। अगर आप भी ऐसी स्थिति में हैं, तो चिंता न करें! आपको हम अपने इस लेख के माध्यम से कुछ ऐसे उपाय बताएंगे, जिनकी मदद से आप परेशानी से छुटकारा पा सकते हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में-

1. हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें
गुलाल हटाने का एक त्वरित और प्रभावी तरीका हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करना है। ड्रायर को कम तापमान पर सेट करें और हवा के प्रवाह को चार्जिंग सॉकेट से बाहर की ओर निर्देशित करें। इससे सॉकेट से गुलाल को ढीला करने और हटाने में मदद मिलेगी।

2. टूथब्रश से साफ करें
चार्जिंग सॉकेट को अच्छी तरह से साफ करना है। इस काम के लिए मुलायम ब्रिसल वाला टूथब्रश एकदम सही हो सकता है। सॉकेट के अंदर से धीरे-धीरे रगड़ें, ताकि गुलाल के अवशेष निकल जाएँ।
3. अंतिम जाँच
सफाई के बाद, यह सुनिश्चित करने के लिए दोबारा जाँच करें कि चार्जिंग सॉकेट सूखा है और उसमें कोई रंग या अवशेष नहीं है। आप डिवाइस को धीरे से टैप करके बचा हुआ पाउडर निकाल सकते हैं।
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [ZeeNewsHindi]




