Scam Alert! फोन पर 'रुको, बात करवाता हूं' सुनते ही सावधान! अकाउंट हो सकता है खाली!

कॉल मर्जिंग स्कैम: आजकल इंटरनेट पर कई तरह के धोखाधड़ी के मामले सामने आ रहे हैं, जिनमें से एक नया तरीका 'कॉल मर्जिंग स्कैम' के नाम से जाना जा रहा है। इस स्कैम के जरिए ठग लोगों के बैंक खातों से लाखों-करोड़ों रुपए उड़ा रहे हैं। इस स्कैम से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

कैसे होता है कॉल मर्जिंग स्कैम? इस स्कैम में ठग आपको फोन करके आपके किसी जान-पहचान वाले का नाम लेते हैं और कहते हैं, "रुको, मैं बात करवाता हूँ।" इसके बाद आपके पास दूसरा कॉल आता है, जिसे मर्ज करने के लिए कहा जाता है। जैसे ही आप कॉल को मर्ज करते हैं, आपका बैंक खाता खाली हो सकता है। दरअसल, दूसरा कॉल असल में आपकी ओटीपी (OTP) के लिए होता है, जिसे ठग सुन लेते हैं और आपके खाते से पैसे निकाल लेते हैं।

इस तरह के स्कैम से कैसे बचें?

  • अनजान नंबर से आए कॉल्स पर कॉल मर्ज करने से बचें।
  • कोई भी आपके ओटीपी के बारे में पूछे तो उसे साझा न करें।
  • साइबर क्राइम हेल्पलाइन पर तुरंत शिकायत दर्ज करें।
  • बैंक के कस्टमर केयर से संपर्क करें और अपने अकाउंट को सुरक्षित करें।

इस प्रकार के स्कैम से बचने के लिए सतर्कता और जागरूकता बहुत जरूरी है। किसी भी संदिग्ध कॉल से बचें और अपनी निजी जानकारी को सुरक्षित रखें।