QR Code- खुद को इंसान साबित करने के लिए स्कैन करना होगा QR Code, जानिए क्या हैं मामला
- byJitendra
- 12 May, 2026
दोस्तो आज के आधुनिक युग में जितनी सुविधाएं बढ़ी हैं, खतरा भी उतना ही हो गया हैं, जिसके चलते बड़े प्लेटफार्म सुरक्षा के नए विकल्प की खोज कर रही हैं, ऐसे में Google एक नया CAPTCHA वेरिफिकेशन सिस्टम लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका मकसद ऑनलाइन सुरक्षा को मज़बूत करना और वेबसाइटों के असली यूज़र्स को पहचानने के तरीके को बेहतर बनाना है। यह टेक दिग्गज QR कोड पर आधारित reCAPTCHA फ़ीचर की टेस्टिंग कर रहा है, आइए जानते हैं इसकी पूरी डिटेल्स-

Google एक बिल्कुल नए CAPTCHA सिस्टम की टेस्टिंग कर रहा है, जो पारंपरिक “तस्वीरें चुनने” वाले वेरिफिकेशन तरीके की जगह QR कोड स्कैनिंग का इस्तेमाल कर सकता है। यह कदम इसलिए उठाया गया है क्योंकि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस टूल्स मौजूदा CAPTCHA पज़ल्स को हल करने में ज़्यादा से ज़्यादा काबिल होते जा रहे हैं,

QR वेरिफिकेशन सिस्टम कैसे काम करता है
ऑनलाइन शेयर किए गए स्क्रीनशॉट्स के मुताबिक, यूज़र्स से जल्द ही तस्वीरों पर आधारित चुनौतियों को हल करने के बजाय अपने स्मार्टफ़ोन से QR कोड स्कैन करने के लिए कहा जा सकता है। एक बार स्कैन होने के बाद, फ़ोन Android डिवाइस पर Google Play Services से संपर्क करता है, जिससे Google यह वेरिफ़ाई कर पाता है कि कोई असली इंसान ही वेबसाइट को एक्सेस कर रहा है।
इस नई प्रक्रिया से यूज़र्स के लिए वेरिफिकेशन तेज़ और ज़्यादा आसान होने की उम्मीद है, साथ ही बॉट्स द्वारा सुरक्षा जांचों को बायपास करने की संभावना भी कम होगी।






