QR Code-  असली और नकली क्यूआर कोड को कैसे पहचाने, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो आज के आधुनिक युग में पैसों का लेन देन बहुत ही आसान हो गया हैं, आज आप अपने स्मार्टफोन में मौजूद PhonePe, Google Pay और Paytm की मदद से कोई भी छोटे और बड़े ट्रांसजेक्शन आसानी से कर सकते हैं, लेकिन सभी QR कोड सुरक्षित नहीं होते हैं। बिना वेरिफ़ाई किए या नकली QR कोड को स्कैन करने से आपका बैंक अकाउंट खतरे में पड़ सकता है। तो आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स बताएंगे जिनकी मदद से नकली और असली क्यूआर कोड में पहचान कर सकते हैं- 

पेमेंट के बाद ध्यान से सुनें – कई दुकानें ट्रांज़ैक्शन को कन्फ़र्म करने के लिए साउंडबॉक्स का इस्तेमाल करती हैं। अगर आपको पेमेंट की आम आवाज़ नहीं सुनाई देती है, तो सावधान रहें।

QR कोड वेरिफ़ाई करें – अगर कोई QR कोड संदिग्ध लगे, तो उसकी असलियत जांचने के लिए उसे Google Lens या किसी दूसरे भरोसेमंद ऐप से स्कैन करें।

पेयी का नाम जांचें – पेमेंट कन्फ़र्म करने से पहले हमेशा दुकान या मालिक का नाम वेरिफ़ाई करें। अगर नाम गलत है या अनजान है तो आगे न बढ़ें।

अनजान कॉल या मैसेज से सावधान रहें – अगर आपको किसी अनजान नंबर से पेमेंट के लिए कॉल या मैसेज आता है, तो तुरंत रिपोर्ट करें और कोई भी पर्सनल जानकारी शेयर न करें।