Automobile Tips- Maruti Fronx Flex-Fuel SUV जल्द आ रही हैं मार्केट में, ये रहेगा इसमें खास

दोस्तो मारूती सुजुकी भारत की सबसे लोकप्रिय और अग्रणी ऑटोमोबाइल कंपनी है, जो कई प्रकार की कारें पेश करती हैं, ऐसे में हम बात करें इसकी हाल ही के सालों सबसे लोकप्रिय व्हीकल की जो हैं फ्रोंक्स की तो इसने अपनी लॉन्च के साथ ही तहलका मचा रखा हैं, जो किफायती और माइलेज वाली कार है, अब आपको वो खबर देने वाले जिसे सुनकर आप खुश हो जाएंगे, मारुति सुजुकी 29 अक्टूबर से 9 नवंबर, 2025 तक होने वाले 2025 जापान मोबिलिटी शो में फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल संस्करण का अनावरण करने के लिए पूरी तरह तैयार है। आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स- 

डिज़ाइन और रूप-रंग:

फ्रोंक्स फ्लेक्स-फ्यूल का लुक पेट्रोल संस्करण जैसा ही है, जिसमें प्रमुख क्लैडिंग के साथ बोल्ड एसयूवी स्टाइल, ढलान वाली रूफलाइन और फॉक्स स्किड प्लेट्स वाले स्पोर्टी बंपर शामिल हैं। 

इंजन और ईंधन प्रणाली:

कंपनी ने इस मॉडल के लिए सटीक इंजन की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उम्मीद है कि इसमें 1.2-लीटर या 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन का उपयोग किया जाएगा, जो दोनों ही फ्लेक्स-फ्यूल के अनुकूल हैं। यह सेटअप वैगनआर फ्लेक्स फ्यूल से लिया जा सकता है, जिसे पहले 2023 ऑटो एक्सपो और 2024 इंडिया मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में प्रदर्शित किया गया था।

हाइब्रिड क्षमता:

मारुति सुजुकी फ्रोंक्स के एक हाइब्रिड संस्करण पर भी काम कर रही है। 1.2-लीटर, 3-सिलेंडर Z-सीरीज़ पेट्रोल इंजन का उपयोग करके, कंपनी द्वारा विकसित यह हाइब्रिड सेटअप, टोयोटा के एटकिंसन-साइकिल जैसे पारंपरिक हाइब्रिड सिस्टम की तुलना में बेहतर ईंधन दक्षता का वादा करता है, और इसकी माइलेज संभावित रूप से 35 किमी/लीटर से अधिक हो सकती है। 

फ्लेक्स-फ्यूल क्षमता, हाइब्रिड दक्षता और स्पोर्टी एसयूवी स्टाइलिंग के अपने संयोजन के साथ, मारुति सुजुकी फ्रोंक्स पर्यावरण के प्रति जागरूक खरीदारों को आकर्षित करने के लिए तैयार है जो प्रदर्शन और स्टाइल की तलाश में हैं।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [tv9hindi]