Jokes: एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई, पत्नी: छी.... यह तो बहुत कड़वी है, पति: ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं, पढ़ें आगे..
- byVarsha
- 15 Jul, 2025

Joke 1:
दो लड़कियां बस में सीट के लिए लड़ रही थीं
कंडक्टर- अरे क्यों लड़ रही हो,
जो उम्र में सबसे बड़ी है वो बैठ जाए
फिर क्या, पूरे रास्ते दोनों खड़ी ही रहीं.
Joke 2:
चिंटू दांत निकलवाने डॉक्टर के पास गया
चिंटू- डॉक्टर साहब मेरे से कुछ खाया पिया नहीं जाता
डॉक्टर- क्यों?
चिंटू- मेरे दांत में कीड़ा लगा है इसे निकाल दीजिये
डॉक्टर- ठीक है मैं दवाई देता है
चिंटू- उफ्फ इस दांत दर्द से तो मर जाना बेहतर है
डॉक्टर- Confirm बताओ फिर मैं उसी हिसाब से दवाई लिखूं.

Joke 3:
चुनाव जीतने के बाद नेताजी एक गाँव में गए
बोले- चिंता मत करो अब हम आ गए हैं अब विकास होगा…
एक महिला बोली- पिछली बार भी आपने यही कहा था पर हुई थी पिंकी !!
Joke 4:
एक लड़का और लड़की होटल में खाना खाने गए
वेटर: क्या लोगे आप?
लड़की: वो तेज मिर्ची वाला घेवर ले आओ
वेटर: क्या?
लड़का: गांव की है। पिज़्ज़ा मांग रही है।

Joke 5:
एक दिन पति ने पत्नी को शराब चखाई।
पत्नी: यह तो बहुत कड़वी है।
पति: ...तो तुम क्या समझती थी कि मैं अय्याशी करता हूं। जहर के घूंट पीता हूं, जहर के।