IPL 2026- CSK की जीत के बाद कितना बदलाव हुआ प्वाइंट्स टेबल में, किसके पास है ऑरेंज और पर्पल कैप
- byJitendra
- 24 Apr, 2026
दोस्तो इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का 33वां मैच मुबंई के वानखेडे स्टेडियम में मुबंई और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला गया, जिसमें चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। यह ऐतिहासिक हार मुंबई की अब तक की सबसे बड़ी हार है (रनों के लिहाज़ से), जबकि चेन्नई ने IPL के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की। आइए जानते हैं इन परिणामों का प्वाइंट्स टेबल क्या असर हुआ-

मैच की मुख्य बातें
टॉस: हार्दिक पांड्या ने टॉस जीता और पहले गेंदबाज़ी करने का फ़ैसला किया।
CSK की बल्लेबाज़ी: संजू सैमसन की शानदार शतकीय पारी की बदौलत CSK ने 207 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया।
MI का पतन: मुंबई की टीम स्पिन गेंदबाज़ों के सामने बुरी तरह लड़खड़ाई और महज़ 104 रनों पर ही ऑल आउट हो गई।
गेंदबाज़ी के हीरो:
अकील हुसैन – 4 विकेट
नूर अहमद – 2 विकेट
अनोखा रिकॉर्ड: वानखेड़े स्टेडियम में पहली बार स्पिन गेंदबाज़ों ने मिलकर एक ही मैच में 9 विकेट चटकाए।

पॉइंट्स टेबल में CSK की स्थिति
8वें स्थान से छलांग लगाकर 5वें स्थान पर पहुंची
मैच: 7 | जीत: 3 | हार: 4
नेट रन रेट सुधरकर +0.118 हो गया (अब पॉज़िटिव)
ऋतुराज गायकवाड़ की कप्तानी में CSK ने प्लेऑफ़ में पहुंचने की अपनी उम्मीदों को फिर से जगा दिया है।
मुंबई इंडियंस की मौजूदा स्थिति
7वें स्थान से खिसककर 8वें स्थान पर पहुंची
मैच: 7 | जीत: 2 | हार: 5
पॉइंट्स: 4
नेट रन रेट तेज़ी से गिरकर -0.736 हो गया
प्लेऑफ़ के लिए क्वालिफ़ाई करना अब काफ़ी मुश्किल नज़र आ रहा है।
अन्य टीमों की स्थिति पर एक नज़र
1st: पंजाब किंग्स – 11 पॉइंट्स
2nd: राजस्थान रॉयल्स – 10 पॉइंट्स
3rd: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु – 8 पॉइंट्स (बेहतर NRR के साथ)
4th: सनराइज़र्स हैदराबाद – 8 पॉइंट्स
पॉइंट्स टेबल के बीच में CSK, दिल्ली कैपिटल्स और गुजरात टाइटंस के बीच कड़ा मुक़ाबला चल रहा है (तीनों के 6-6 पॉइंट्स हैं)।
IPL 2026 के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी
ऑरेंज कैप :
अभिषेक शर्मा (SRH) – 7 मैचों में 323 रन
पर्पल कैप :
अंशुल कंबोज (CSK) – 7 मैचों में 14 विकेट






