Instagram फोटो या वीडियो से खुद को अनटैग कैसे करें और टैग कंट्रोल कैसे सेट करें
- bySagar
- 18 Jan, 2026
Meta के स्वामित्व वाला Instagram आज के समय में सबसे लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स में से एक है। यहां यूजर्स फोटो, वीडियो, रील्स और मैसेज के जरिए एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। Instagram की एक खास सुविधा टैगिंग है, जिसके जरिए यूजर्स अपने दोस्तों, परिवार या अन्य अकाउंट्स को पोस्ट में टैग कर सकते हैं।
हालांकि, कई बार यूजर्स को ऐसे पोस्ट्स में टैग कर दिया जाता है, जिनसे वे जुड़ना नहीं चाहते। यह प्राइवेसी, प्रोफेशनल इमेज या अनचाही टैगिंग के कारण परेशानी का कारण बन सकता है। अच्छी बात यह है कि Instagram यूजर्स को पोस्ट से खुद को अनटैग करने और टैगिंग सेटिंग्स को कंट्रोल करने की सुविधा देता है।
इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि Instagram फोटो या वीडियो से खुद को कैसे अनटैग करें और भविष्य में कौन आपको टैग या मेंशन कर सकता है, इसका कंट्रोल कैसे लें।
Instagram पर खुद को अनटैग करने की जरूरत क्यों पड़ती है?
यूजर्स कई कारणों से टैग हटाना चाहते हैं:
- प्राइवेसी की सुरक्षा: हर पोस्ट को अपने प्रोफाइल से जोड़ना जरूरी नहीं।
- अनचाहा कंटेंट: कई बार बेवजह या रैंडम पोस्ट में टैग कर दिया जाता है।
- प्रोफेशनल इमेज: टैग की गई पोस्ट आपकी प्रोफाइल इमेज को प्रभावित कर सकती हैं।
- फालतू टैगिंग से बचाव: फॉलोअर्स बढ़ाने के लिए भी कई अकाउंट टैग करते हैं।
Instagram फोटो या वीडियो से खुद को अनटैग करने के स्टेप्स
नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:
- टैग की गई पोस्ट खोलें
उस फोटो या वीडियो पर टैप करें जिसमें आपको टैग किया गया है। - अपने यूजरनेम पर टैप करें
पोस्ट पर दिख रहे अपने नाम पर टैप करें। - ‘Remove Me From Post’ चुनें
अब Remove Me From Post ऑप्शन पर टैप करें। - कन्फर्म करें
Remove पर टैप करते ही टैग हटा दिया जाएगा।
इसके बाद वह पोस्ट आपके टैग्ड सेक्शन में दिखाई नहीं देगी।
Instagram पर टैग और मेंशन कंट्रोल कैसे करें
Instagram यूजर्स को यह भी सुविधा देता है कि वे तय कर सकें कि कौन उन्हें टैग या मेंशन कर सकता है। इससे अनचाही टैगिंग से बचा जा सकता है।
टैग और मेंशन सेटिंग बदलने की स्टेप-बाय-स्टेप गाइड
- Instagram ऐप खोलें
अपने फोन में Instagram ऐप ओपन करें। - प्रोफाइल सेक्शन पर जाएं
नीचे दाईं ओर मौजूद प्रोफाइल फोटो पर टैप करें। - सेटिंग्स खोलें
ऊपर दाईं ओर तीन लाइनों पर टैप करें और Settings चुनें। - Privacy सेक्शन में जाएं
यहां Privacy पर टैप करें। - टैग सेटिंग बदलें
Posts पर टैप करें और फिर Allow Tags From चुनें।
अब इनमें से कोई एक विकल्प चुनें:- Everyone
- People You Follow
- No One
- मेंटशन सेटिंग अपडेट करें
Mentions पर टैप करें और तय करें:- People You Follow
- No One
Instagram पर अपनी डिजिटल पहचान को सुरक्षित रखना बेहद जरूरी है। टैग और मेंशन कंट्रोल जैसे फीचर्स यूजर्स को बेहतर प्राइवेसी और कंटेंट मैनेजमेंट की सुविधा देते हैं।
अगर आप नहीं चाहते कि कोई भी आपको बेवजह टैग करे, तो इन सेटिंग्स को जरूर अपडेट करें। जरूरत पड़ने पर आप कभी भी इन्हें दोबारा बदल सकते हैं और अपने Instagram अनुभव को पूरी तरह अपने कंट्रोल में रख सकते हैं।



