
pc: BBC
सुनीता विलियम्स का जन्म 19 सितंबर, 1965 को यूक्लिड, ओहियो, यू.एस.ए. में हुआ था। उनके पिता डॉ. दीपक पंड्या भारतीय थे और उनकी मां बोनी पंड्या स्लोवेनियाई मूल की थीं।
सुनीता विलियम्स को नासा में उनके असाधारण योगदान और अंतरिक्ष में रिकॉर्ड तोड़ने वाले काम के लिए जाना जाता है
सुनीता विलियम्स ने 1983 में मैसाचुसेट्स के नीधम हाई स्कूल में अपनी प्रारंभिक शिक्षा पूरी की। इसके बाद उन्होंने विज्ञान और इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने का फैसला किया।
सुनीता विलियम्स ने 1987 में यूनाइटेड स्टेट्स नेवल एकेडमी से भौतिकी में डिग्री हासिल की। इस दौरान उन्होंने नौसेना प्रशिक्षण भी शुरू किया।
सुनीता ने 1995 में फ्लोरिडा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से इंजीनियरिंग मैनेजमेंट में मास्टर ऑफ साइंस की डिग्री हासिल की, जिससे उनकी तकनीकी समझ और मजबूत हुई।
सुनीता विलियम्स ने 9 दिसंबर, 2006 को पहली बार अंतरिक्ष में उड़ान भरी। इस मिशन के दौरान उन्होंने 29 घंटे और 17 मिनट का स्पेसवॉक करके नया रिकॉर्ड बनाया।
14 जुलाई 2012 को सुनीता ने अपना दूसरा अंतरिक्ष मिशन शुरू किया, जहाँ उन्होंने 127 दिन बिताए और कई महत्वपूर्ण प्रयोग किए। 18 नवंबर 2012 को वह कजाकिस्तान में सुरक्षित उतरीं।
जून 2023 से सुनीता इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) पर हैं। तकनीकी कारणों से उनकी वापसी में देरी हुई, लेकिन अब स्पेसएक्स उन्हें वापस लाने के लिए ISS पहुँच गया है।
सुनीता विलियम्स का करियर उन सभी युवाओं के लिए एक मिसाल है जो STEM (विज्ञान, प्रौद्योगिकी, इंजीनियरिंग और गणित) के क्षेत्र में आगे बढ़ना चाहते हैं।
Tags:
- Sunita Williams
- Sunita Williams Education
- Sunita Williams space mission
- Indian American astronaut
- Sunita Williams NASA career
- Sunita Williams space records
- Sunita Williams Degree
- Sunita Williams Qualification
- Sunita Williams Astronaut Training
- How to Become an Astronaut
- Sunita Williams Space Journey
- Sunita Williams NASA