BSNL Recharge Plan- BSNL ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए पेश किया सस्ता प्लान, जानिए पूरी डिटेल्स

दोस्तो भारत में कई प्रकार की टेलीकॉम कंपनियां हैं जो अपने ग्रहकों के लिए कई प्रकार के प्लान पेश करती हैं, ऐसे में बात करे BSNL की तो ये भारत की सरकारी टेलीकॉम कंपनी हैं, जो कई प्लान पेश करता है, हाल ही में BSNL ने 60 वर्ष और उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किया गया एक नया वार्षिक प्लान पेश किया है। 'सम्मान प्लान' नाम से यह ऑफर अपने उपयोगकर्ताओं को किफायती कनेक्टिविटी के साथ-साथ कई अतिरिक्त लाभ भी प्रदान करता है, आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में- 

असीमित कॉलिंग: वरिष्ठ नागरिक पूरे भारत में असीमित वॉयस कॉल का आनंद ले सकते हैं, जिससे परिवार और दोस्तों के साथ जुड़े रहना आसान हो जाता है।

इंटरनेट डेटा: इस प्लान में प्रतिदिन 2GB हाई-स्पीड डेटा शामिल है, जो ब्राउज़िंग, वीडियो कॉल और सोशल मीडिया के उपयोग के लिए पर्याप्त है।

एसएमएस लाभ: उपयोगकर्ता प्रतिदिन 100 एसएमएस तक भेज सकते हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि वे इंटरनेट एक्सेस के बिना भी संपर्क में रहें।

एक साल की वैधता: यह प्लान पूरे एक साल के लिए वैध है, जिससे मासिक नवीनीकरण की परेशानी दूर हो जाती है।

मूल्य निर्धारण और अतिरिक्त ऑफ़र:

सम्मान प्लान की कीमत पूरे एक साल के लिए ₹1,812 है। कनेक्टिविटी के अलावा, बीएसएनएल इस प्लान के साथ एक मुफ्त सिम कार्ड भी प्रदान करता है। 

सीमित समय की पेशकश:

BSNL ने घोषणा की है कि यह योजना केवल 18 नवंबर, 2025 तक ही उपलब्ध है, इसलिए इच्छुक उपयोगकर्ताओं को इस पेशकश का लाभ उठाने के लिए तुरंत कदम उठाने होंगे।

Disclaimer: This content has been sourced and edited from [hindustanlivehindi]