Automobile Tips- Seltos 2026 बुक करना हैं, जानिए इसकी आसान प्रक्रिया
- byJitendra
- 13 Dec, 2025
दोस्तो नया साल आने वाला हैं और ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियों को अपडेट करके पेश करने वाली हैं, ऐसे ही किआ इंडिया ने आधिकारिक तौर पर बिल्कुल नई 2026 सेल्टोस को पेश किया है, जिसमें डिज़ाइन, टेक्नोलॉजी और साइज़ में कई अपग्रेड किए गए हैं। अगर आप भी सेल्टोज 2026 को बुक करना चाहते हैं, तो आप इसकी प्रक्रिया जानें-

बुकिंग और लॉन्च की डिटेल्स
किआ ने घोषणा की है कि 2026 सेल्टोस की बुकिंग आज रात 12 बजे से ऑनलाइन और सभी किआ डीलरशिप पर 25,000 रुपये की टोकन राशि के साथ शुरू होगी। आधिकारिक लॉन्च 2 जनवरी, 2026 को होगा
लॉन्च के बाद, पूरे भारत में डीलरशिप पर शिपमेंट तुरंत शुरू हो जाएगा, और ग्राहकों को डिलीवरी जनवरी 2026 के मध्य से मिलने की उम्मीद है।
एक्सटीरियर और डाइमेंशन
2026 सेल्टोस का साइज़ बढ़ा है, अब इसकी लंबाई 4,460 mm है, जो इसे अपने सेगमेंट में सबसे लंबी बनाती है। इसकी चौड़ाई 1,830 mm और व्हीलबेस 2,690 mm है। यह SUV किआ की लेटेस्ट 'ऑपोज़िट्स यूनाइटेड' डिज़ाइन लैंग्वेज को अपनाती है, जिसमें शामिल हैं:

डिजिटल टाइगर फेस ग्रिल
शार्प LED लाइटिंग सिग्नेचर
डायनामिक वेलकम फंक्शन के साथ आइस क्यूब LED प्रोजेक्शन हेडलैंप (ऊंचे ट्रिम्स)
इंटीरियर और फीचर्स
12.3-इंच डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर
12.3-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम
5-इंच क्लाइमेट कंट्रोल टचस्क्रीन
ये सभी एक सिंगल कर्व्ड ग्लास पैनल के नीचे हैं, जो एक मॉडर्न और टेक-रिच केबिन अनुभव देता है।
इंजन ऑप्शन
1.5L नेचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल – 115 PS, 144 Nm टॉर्क
1.5L टर्बो पेट्रोल – 160 PS, 253 Nm टॉर्क
अपने नए डिज़ाइन, एडवांस्ड फीचर्स और बड़े डाइमेंशन के साथ, 2026 सेल्टोस कॉम्पैक्ट SUV मार्केट में एक मजबूत दावेदार होने का वादा करती है।





