Automobile Tips- मात्र 1 रूपए में 1 KM चलती हैं ये बाइक, जानिए इस बाइक के बारें में

दोस्तो देश में पेट्रोल की कीमतें दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही हैं, जो एक चिंता का विषय है, इस समस्या के लिए लोग अब किफायती और इको-फ्रेंडली ऑप्शन की तरफ़ जा रहे हैं। ऐसे में, CNG गाड़ियां अपने कम रनिंग कॉस्ट और बेहतर माइलेज की वजह से तेज़ी से पॉपुलर हो रही हैं, हाल ही में बजाज ने इंडियन मार्केट में अपनी पहली CNG बाइक – बजाज फ्रीडम 125 लॉन्च की है, आइए जानते हैं इसके बारे में पूरी डिटेल्स-

अगर आप CNG बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो बजाज फ्रीडम 125 एक बढ़िया ऑप्शन हो सकती है। 

पेट्रोल और CNG स्विचिंग फीचर

इस बाइक की सबसे खास खूबियों में से एक यह है कि आप राइट हैंडलबार पर दिए गए एक बटन से पेट्रोल और CNG मोड के बीच स्विच कर सकते हैं। 

शानदार माइलेज

बजाज फ्रीडम 125 एक फुल CNG टैंक में 213 किलोमीटर तक चल सकती है। बाइक में 2 kg का CNG टैंक है, जो इसे रोज़ाना आने-जाने के लिए एक बहुत ही किफायती ऑप्शन बनाता है।

पावरफुल इंजन

यह बाइक 125cc सिंगल-सिलेंडर इंजन से पावर्ड है, जो 9.4 bhp की पावर और 9.7 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है, जिससे शहर की सड़कों पर स्मूथ परफॉर्मेंस मिलती है।

भारत में कीमत

बेस मॉडल: ₹1,09,000

मिड वेरिएंट: ₹1,15,000

टॉप वेरिएंट: ₹1,27,000 (ऑन-रोड कीमत शहर के हिसाब से अलग-अलग हो सकती है)

बहुत कम रनिंग कॉस्ट

इस बाइक की सबसे बड़ी खासियत इसकी कम रनिंग कॉस्ट है। यह सिर्फ़ ₹1.36 के CNG में 1 किलोमीटर चल सकती है, जो इसे मार्केट की सबसे किफायती बाइकों में से एक बनाती है।